काल भैरव मंदिर जाने के रास्ते में मकान मालिक की सहमति पर ध्वस्त किया गया 250 साल पुराना घर
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2024 वाराणसी नगर निगम और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद कार्रवाई का असर अब देखने को मिल रहा है। काल भैरव इलाके में दण्डपाणी भैरव से सटा करीब 250 साल पुराना जर्जर भवन सोमवार को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त किया। मकान मालिक ने खुद की सहमति दी थी। आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए ध्वस्त करवाया। इसको लेकर वहां के पार्षद संजय कुमार गुजराती ने जोनल अधिकारी कोतवाली लेटर दी।