दमयंती नगर: मुख्यमंत्री और परिवार पर लगे आरोपों को राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया निराधार, कहा छवि खराब करने की साजिश
दमोह में राज्यमंत्री लखन पटेल ने पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संपत्ति और पत्नी के नाम दर्ज भूमि में वर्ष 2023 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। पटेल के अनुसार मुख्यमंत्री 2017 में पारिवारिक कंपनी के संचालक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। छवि धूमिल करने के आरोप।