अररिया: भूना गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 11, 2024 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला जख्मी हो गई है. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी का इलाज जारी है.