अररिया: उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थान से शराब मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | May 11, 2024 अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने शराब मामले में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को शराब पीने में गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरे को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.