अररिया: जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हुआ स्वास्थ्य मेला आयोजित 8 हजार से अधिक लोग हुये लाभान्वित
Araria, Araria | May 11, 2024 स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल के तहत शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सहित सभी रेफरल हॉस्पिटल, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में चिकित्सकीय जांच व उपचार को लेकर विशेष इंतजाम किये गये थे।