अररिया: गुरमी खवासपुर में मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से वार कर एक युवक को किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 11, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के गुरमी खवासपुर गांव में मकई तो रहे एक युवक को खेत मालिक ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.