गया टाउन सीडी ब्लॉक: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति DISHA की बैठक संपन्न
गयाजी समाहरणालय सभागार गया में आज सोमवार को जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने की।बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 जून सोमवार की दोपहर 1:45 में दी।