हैदरगढ़: उचिटा गांव में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को कानूनी अधिकार और घरेलू हिंसा की जानकारी दी गई
कोठी थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।