मधेपुरा: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मधेपुरा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से मधेपुरा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में CAPF के जवानों के साथ संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई।