लाडपुरा: अनंतपुरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता के फार्म हाउस पर मजदूरों को बंधक बनाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 अनंतपुरा पुलिस ने कांग्रेस नेता के फार्म हाउस पे मजदूरों को बंधक बनाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अनंतपुरा सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी लटूरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र व पुत्रियां कांग्रेस नेता के फार्म हाउस पर पेड़ पौधों में पानी पिलवाने का कार्य करते थे।उनको बंधक बना लिया था।