लाडपुरा: नयापुरा नेहरू गार्डन के निकट ओवरटेक करने के चलते बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों को मारे चाकू गंभीर घायल
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 नयापुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को ओवरटेक करने के प्रयास में नेहरू गार्डन के निकट कार को रुकवा कर उसमें सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में अवनीश सोनी जय किशन मखीजा घायल हो गए जिनको तुरंत एमबीएस अस्पताल लाया गया जिनका उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। नयापुरा पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।