लाडपुरा: कापरेन क़स्बे में खेत में दवा छिड़कने के दौरान युवक की एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने करवाया PM
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 कापरेन क़स्बे में खेत में मूंग की फसल में दवा के छिड़काव के चलते एक युवक अचेत हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पंकज खारोल पुत्र दिनेश खारोल निवासी कापरेन अपने खेत पर मूंग की फसल में दवा छिड़क रहा था हवा के साथ दवा का असर उसके शरीर पर होने पर वह अचेत हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।