लाडपुरा: कोटा झालावाड़ मार्ग पर अबली महल के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवक घायल व एक की हुई मौत
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 कोटा झालावाड़ मार्ग पर रविवार तड़के ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवक घायल हो गए जबकि घटना में एक युवक की मौत हो गई।एक निजी कम्पनी में कार्यरत 4 युवक कार से झालावाड़ जा रहे थे कि दरा के निकट अबली मीनी महल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।घटना में युवक अजय चौधरी, शोभित, व मनदीप घायल हो गए।जबकि खुश नामक युवक की मौत हो गयी।जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया है।