बहरोड़: बहरोड़ में नीट परीक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, परीक्षा से पहले किया गया पुलिस का फ्लैग मार्च
Behror, Alwar | Jun 20, 2026 बहरोड़ में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर बहरोड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली थाना प्रभारी अंकित सांवरिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।