ग्वालियर गिर्द: इंटरनेशनल ठगी गैंग के चार सदस्य पकड़े गए, म्यूल खातों से कर रहे थे रकम की हेराफेरी
साइबर क्राइम पुलिस ने एक इंटरनेशनल ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ शनिवार दोपहर 3 बजे किया है।कैलाश विहार स्थित होटल HG के कमरे में छापा मारकर 4 एजेंट को पकड़ा गया है।यह एजेंट पाकिस्तान में बैठे अपने सरगना के इशारे पर म्यूल खातों के जरिए ठगी गई रकम को इधर-उधर करते थे।आरोपियों में धौलपुर, मुरैना और 2 ग्वालियर के युवक पकड़े गए है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।