शिवपुरी नगर: शिवपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से बीमार महिला की मौत
शिवपुरी जिले के गुगरीपुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से कमलागंज निवासी मानसिक रूप से बीमार महिला अनीता शर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल में अनीता शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।