आरोन: आरोन तहसील क्षेत्र में पराली जलाने पर 27 किसानों पर केस दर्ज, किसानों को किया जागरूक
Aron, Guna | Apr 22, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में खेतों में नरवाई और पराली जलाने पर कार्यवाही जारी है। 22 अप्रैल को जिला कृषि अधिकारी ने बताया, सैटेलाइट मॉनिटरिंग से प्राप्त जानकारी में आरोन ब्लॉक के 27 किसानों पर बीते रोज प्रकरण दर्ज कर प्रकरण एसडीएम अरुण को भेजे है। ₹67,500 का जुर्माना किया है। ग्राम बालापुर और देवमणि में चौपाल लगाकर किसानों को नरवाई न जलाने जागरूक किया।