टीकमगढ़: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर कलेक्टर ने 3 कर्मचारियों को दिया नोटिस
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 कार्य में लापरवाही मिलने पर कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जनपद पंचायत टीकमगढ़ के 3 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।एनआरएलएम के सहायक प्रबंधक सुशील खरे, पीसीओ चेकर चंद्रभूषण श्रीवास्तव और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश झा पर सर्वे सत्यापन कार्य में देरी के आरोप हैं।