बहराइच: नौव्वनपुरवा में बकाया किश्त वसूलने पहुंची टीम को बर्बरता से पीटा,महिला के बाल पकड़ भूमि पर पटक कर निर्दयता से धुना
गांवों मे स्वयं सहायता समूह को कर्ज दिलाने का कार्य कर रही संस्था के महिला सहित चार कर्मी बकाया वसूलने नौव्वनपुरवा गांव पहुंचे। हमलावर महिलाएं व पुरूषों ने टीम के सदस्यों की बर्बरता से पिटाई की। टीम को लीड कर रही महिला को बाल पकड़ भूमि पर पटक निर्दयता से पिटाई की। हमलावरों के खौफ से लोग तमाशाई बने रहे। घायलों को थाने लाए जाने पर एफआईआर दर्ज नही हुआ।