फारबिसगंज: डीएम ने पोठिया पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण
डीएम अनिल कुमार बुधवार को 1 बजे के करीब फारबिसगंज प्रखंड के पोठिया पंचायत के बेलई पोठिया पहुंच कर उक्त पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं का बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया.डीएम सबसे पहले बैलेई पोठिया पहुंच कर वहां स्थित सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत मुख्यमंत्री समेकित विकास योजना से निर्मित तालाबों का निरीक्षण किया.