पार्षद मनोज विश्नोई के तीखे तेवर, विधायक जेठानंद व्यास ने भी बीडीए की इस कार्रवाई पर अपनी जताई नाराजगी...
बीडीए कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरा ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, विधायक जेठानंद व्यास व नेताओं ने जताया कड़ा ऐतराज!जेल रोड पर की गई कार्रवाई के विरोध में आज ब्राह्मण स्वर्णकार समाज लामबंद हो गया। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर रैली के रूप में बीडीए (BDA) कार्यालय पहुंचे और आयुक्त का घेराव कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला और पार्षद मनोज विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताते हुए बीडीए प्रशासन को मौके पर पुन: निर्माण कार्य शुरू करवाने का अल्टीमेटम दिया है।
#Bikaner #BDA #Protest #BikanerNews #JethanandVyas #ManojBishnoi #MahendraKalla #RajasthanNews Jethanand Vyas
Bikaner, Bikaner | Nov 16, 2026