खलीलाबाद: उतरावल मुर्गी फार्म पर फायरिंग मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अवैध पिस्टल व तीन वाहन बरामद
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मुर्गी फार्म पर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। लेन-देन के विवाद में हुई घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।