हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी दो युवकों ने पहले नाबालिग का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसे दुकान पर बुलाकर गलत तरीके से छूने का भी प्रयास किया।
गिरफ्तारी न होने पर हंगामा
मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 24 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने पर देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। समिति के सदस्यों ने संजौली में विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया और आरोपित को सड़क पर घुमाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता बोली- सख्त कार्रवाई हो
प्रदर्शन के दौरान नाबालिग पीड़िता ने कहा कि आरोपित ने उसकी वीडियो बनाई और छेड़छाड़ की। उसने आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने हिरासत में
Kullu, Kullu | Jun 6, 2026