मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया, 2 दिन की रिमांड पर
राहुल मेहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोहरथाना निवासी दो भाइयों, धर्मेंद्र मेहर और ललित ने 17 अप्रैल को उन पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 2 दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है।