कोलायत: सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में महिला ने दर्ज करवाया मामला, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर थाना क्षेत्र में सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया रेखा स्नेहा पत्नी शुभम स्वामी निवासी नापासर जिला बीकानेर ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे परिवादिया ने अपने सोने के आभूषण जिनमें सोने का गले का सेट, रखड़ी, सोने का कंदोरा सहित अन्य जेवर शामिल थे।