राम मंदिर कथित चोरी मामले पर मल्हारगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला मल्हारगढ़ में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा एवं आभूषण चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया, ब्लॉक अध्यक्ष विजेश मालेचा और जिला महासचिव अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के समीप नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। नेताओं ने महंगाई, किसानों को खाद-बीज की समस्या और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही राम मंदिर से जुड़े कथित प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय, पंचायत और विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।