दमोह: ग्राम पंचायत बासनी में नल जल योजना की टंकी के गार्ड रूम में तोड़फोड़, वीडियो आया सामने
Damoh, Damoh | Apr 20, 2026 दमोह पंचायत बासनी में नल-जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी के गार्ड रूम में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। चौकीदार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। घरेलू वस्तुएं व उपकरण अस्त-व्यस्त पड़े थे। घटना चोरी की नीयत से किए जाने की आशंका है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल