पुलिस थाना बिगोद ने एक वर्ष से फरार चल रहे 5,000 रुपए के ईनामी आरोपी मुराद शाह को कपासन (चित्तौड़गढ़) से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन तथा वृताधिकारी बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन में बनी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।