धामपुर: धामपुर क्षेत्र के गांव जीत्तनपुर में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए ईटे उखाड़ी
Dhampur, Bijnor | Apr 20, 2026 सोमवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र के गांव जीत्तनपुर में एक प्लॉट की नींव भरी जा रही थी। जिसको लेकर ग्रामीण एकत्रित हो गए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह सिंचाई विभाग की भूमि है और अवैध तरीके से दीवार की जा रही है ग्रामीणों ने की गई दीवार की ईटों को उखाड़ दिया।