एक 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर आत्म हत्या कर ली है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखई गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं मृतका की पहचान रखई गांव निवासी शौकत कुरैशी की 15 वर्षीय पुत्री अंजुली खातून के रूप में की गई है।