कालपी: आलमपुर में जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, करीब 50 लोग ट्रैक्टर और हथियार लेकर पहुंचे, विरोध पर जानलेवा हमले का दावा
Kalpi, Jalaun | Jul 19, 2026 रविवार दोपहर 1 बजे जानकारी मिली कि कालपी के मोहल्ला आलमपुर में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित मंगल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी करीब 50 लोगों के साथ ट्रैक्टर और हथियार लेकर उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर उसके साथ जानलेवा हमला किया गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी।