कोरबा: अटल आवास के लोग गंजेड़ी की हरकतों से परेशान, आधी रात को दरवाजा खोलने के लिए बनाता है दबाव
Korba, Korba | May 7, 2026 कोरबा के राताखार अटल आवास क्षेत्र में रहने वाले एक गंजेड़ी की हरकत के कारण पूरा इलाका परेशान है। यह समस्या कोई आज की नहीं बल्कि पिछले 4 साल से बनी हुई है। परेशान लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत की और न्याय देने की मांग की। काफी संख्या में महिलाओं के साथ क्षेत्र के पुरुष भी कोतवाली थाना पहुंचे थे।