कैसरगंज: कैसरगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ मानसून की दमदार एंट्री, खेतों में लौटी रौनक और किसानों के चेहरे खिले
कैसरगंज करीब एक महीने के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार मानसून ने कैसरगंज क्षेत्र में जोरदार दस्तक दे दी। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी रहमत और अमृत वर्षा से कम नहीं साबित हुई। पानी की कमी से धान सहित खरीफ की फसलें प्रभावित होने लगी थीं और किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों स