फिरोज़ाबाद: शादी में बवाल, थाना उत्तर पुलिस ने संभाला मोर्चा—सूझबूझ से विवाद शांत हुआ, सकुशल विदाई हुई
फिरोजाबाद के सत्य नगर में बीती देर रात शादी समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया, सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं और बेटी की विदाई सकुशल कराई गई। थाना पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर जानकारी दी गई।