Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
realabdulhannan
No video available
23
1
ओवैसी की बोली बोल गए, पीके । मुसलमानों को बोले । #पीके #pk
Purnia East, Purnia
| Feb 13, 2024
#पीके
#pk
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-896, दिनांक 11/07/2026, =================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में टीबी ग्रसित मरीजों को पोषण समाग्री उपलब्ध कराई गई। मौके पर माननीय सांसद पूर्णिया द्वारा भी पौष्टिक पोषाहार टीवी मरीजों को हस्तगत कराया गया।किसी भी सामान्य लोगों द्वारा भी टीबी उन्मूलन के लिए ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकती है पोषण सामग्री। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जन के सहयोग से ग्रसित मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने में जिला पदाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देश में सिविल सर्जन पूर्णिया के मार्गदर्शन में चिकित्सकों तथा स्वस्थ्य कर्मियों और पूर्णिया जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा माननीय सांसद पूर्णिया लोकसभा की अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन शनिवार को महानंदा सभागार में आहूत की गई थी। मौके पर माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा भी टीबी ग्रसित मरीजों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०), सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मो तनवीर हैदर, टीबी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोरेंद्र कुमार दास तथा संबंधित चिकित्सा अधिकारगण उपस्थित थे। "जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान" का चलाया जा रहा मुहिम । विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा जिले में टीबी ग्रसित मरीजों को आवश्यक पौष्टिक आहार सुविधा उपलब्ध कराते हुए बहुत जल्द टीबी बीमारी से सुरक्षित बनाने की मुहिम की शुरुआत की गई है। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सामान्य लोगों को भी टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रसित मरीजों को आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए बहुत जल्द टीबी बीमारी से सुरक्षित करने की अपील की गई है। इसके उपलक्ष्य में शनिवार को पूर्णिया लोकसभा सदस्य माननीय सांसद द्वारा चिन्हित 20 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को समाहरणालय में पौष्टिक आहार किट्स उपलब्ध कराई गई। ग्रसित मरीजों द्वारा अस्पताल में आवश्यक उपचार कराने के साथ साथ टीबी किट्स का उपयोग करने पर लोग बहुत जल्द स्वस्थ्य होते हुए सामान्य जीवन का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी (सीडीओ) डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ने बताया कि टीबी एक गंभीर संक्रामक रोग है जो किसी भी सामान्य लोगों को लगातार खांसी होने से होता है। किसी भी लोगों द्वारा लगातार 03 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी का होना, खांसी में बलगम या खून होना, छाती में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ का होना, बुखार, रात में पसीना आना और वजन का तेजी से गिरना, अत्यधिक थकान और भूख कम लगना किसी व्यक्ति के टीबी ग्रसित होने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लोगों को तत्काल जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नया अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ साथ टीबी ग्रसित मरीजों के परिजनों को भी टीबी ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए ग्रसित मरीजों के परिजनों को तत्काल जांच करते हुए सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल में उपलब्ध दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों द्वारा अगले 03 महीने लगातार टीबी सुरक्षा की दवा का सेवन करने से भविष्य में टीबी ग्रसित होने से सुरक्षित हो सकते हैं और सामान्य स्वस्थ व्यक्ति का लाभ उठा सकते हैं। ग्रसित टीबी मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी 03 एचपी टेबलेट्स : टीबी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि टीबी ग्रसित मरीजों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 03 एचपी टेबलेट्स उपलब्ध कराई जा रही है। 03 एचपी का मतलब है टीबी निवारण उपचार टेबलेट्स। यह टीबी (क्षय रोग) से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली एक नई और छोटी अवधि वाली दवा योजना है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा ने अनुशंसा किया है। भारत में भी राष्ट्रीय टीबी उन्मुलन कार्यक्रम (National TB Elimination Programme - NTEP) के तहत इसे अब काफी जगहों पर दिया जा रहा है, खासकर बिहार जैसे हाई टीबी ग्रसित वाले क्षेत्रों में। ग्रसित मरीजों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों से 03 एचपी टेबलेट्स का लाभ उठाने से ग्रसित व्यक्ति 03 माह में टीबी ग्रसित होने से सुरक्षित होकर स्वस्थय जीवन का लाभ उठा सकते हैं। 3HP क्या है? - 3 = 3 महीने (12 हफ्ते) - H = Isoniazid (INH) नाम की दवा - P = Rifapentine (RPT) नाम की दवा टीबी ग्रसित मरीजों को यह दोनों दवाइयाँ हफ्ते में सिर्फ एक बार साथ में ली जाती हैं (कुल 12 डोज)। इसका लगातार उपयोग करने पर टीबी ग्रसित मरीज बहुत जल्द टीबी से सुरक्षित होकर सामान्य जीवन का लाभ उठा सकते हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 11, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 897, दिनांक 11 जुलाई 2026, =================== जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार के जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को ससमय क्रियान्वयन को लेकर लागातार क्षेत्र भ्रमण एवं समीक्षा बैठक/निरीक्षण तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा द्वारा शनिवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली प्रखंड में"सखी वार्ता"कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों,महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना। PMMVY एवं MKUY की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने तथा 181 के बारे में गहन प्रचार प्रसार एवं जागरूकता लाना।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,लैंगिक हिंसा,दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रुपौली एवं केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की महत्व की जानकारी दी गयी। सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, लेखा सहायक DHEW पुष्कर सुमन एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को नियमित बचत एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों,स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन भरवाएं। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महादलित टोला के किशोरी समूह की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 11, 2026
ग्रामीण सड़कों में गड़बड़ी की करें शिकायत, मिल सकता है इनाम। #Bihar #BiharNews #RoadNews #RuralRoads #RoadSafety
Purnia East, Purnia | Jul 11, 2026
पूर्व सीएम नीतीश कुमार जी अपने समय में बिहार को कितना कुछ दिया आप सभी कमेन्ट में बताएं..... #nitishkumarcmbihar #nitishkumarcmbihar❤️💪🏻🔥 #biharnews #viralvideos #nitishkumarcmbihar #excmbihar #jdu #JDU
Purnia East, Purnia | Jul 11, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 4 मिनट तक हवा में ही लटका रहा,मौके पर मच गई अफरा-तफरी। #CMSamratChoudhary #BiharSarkar #BreakingNews #biharnews #viralvideos
Purnia East, Purnia | Jul 11, 2026
1
ओवैसी की बोली बोल गए, पीके । मुसलमानों को बोले । #पीके #pk - Purnia East News