बांके बाज़ार: प्राथमिक विद्यालय कोयरीबीगहा में बदहाल व्यवस्था, बच्चे दरी पर बैठने को मजबूर
बाँके बाजार प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोयरीबीगहा की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव देखा जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में बेंच-डेस्क (फर्नीचर) की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे दरी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर ह