पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में डॉक्टर से ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
जक्कनपुर थाना क्षेत्र में 30 मार्च को एक डॉक्टर से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 5:19 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।