नौगांव: 36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद अजयपाल सिंह परमार सेवानिवृत्त, जनपद पंचायत नौगांव में भव्य विदाई समारोह आयोजित
जनपद पंचायत नौगांव में पदस्थ पीसीओ अजयपाल सिंह परमार के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार, 31 मार्च 2026 को जनपद पंचायत के मीटिंग हॉल में एक भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र की सभी 75 ग्राम पंचायतों के सचिव, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।