कुम्भराज: टटूजखेड़ी में सचिव पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से सस्पेंड करने की मांग की
Kumbhraj, Guna | Jun 2, 2026 चाचौड़ा ब्लॉक में कुंभराज तहसील की ग्राम पंचायत टटूजखेड़ी में सचिव राधारमन सोनी पर ग्रामीणों ने मृत्यु प्रमाण पत्र परिवार आईडी खाद्य परची राशन पर्ची योजनाओं का लाभ देने में खुलेआम रिश्वत लेने के आरोप लगाए। 2 जून को कलेक्टर से रामपुरा गांव के लोगों ने आवेदन देकर सचिव को सस्पेंड कर हटाने की मांग की है। ग्रामीण ने खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो भी दिया है।