मौजमाबाद: जयपुर अजमेर NH-48 पर रॉन्ग साइड से आ रही थार गाड़ी से बेकाबू होकर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप
जयपुर के बगरू क्षेत्र में केमिकल से भरा एक टैंकर रॉन्ग साइड से आ रही थार के कारण बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में "मेथलोन" केमिकल भरा हुआ था। हादसा बगरू के पास एनएच 48 पर होटल हाईवे किंग के सामने हुआ। टैंकर में ड्राइवर और खलासी मौजूद थे। वहीं थार सवार चार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया।