बांका: डीजल चोरी के मामले में जितारपुर गांव से एक आरोपी गिरफ्तार
Banka, Banka | May 23, 2026 सदर थाना की पुलिस ने डीजल चोरी करने के मामले में जितारपुर गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे युवक का अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जितारपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार पर थाना में डीजल चोरी करने का मामला दर्ज है।