कायमगंज: गांव बरतल निवासी युवक के जेल जाने के बाद सदमे में दादी की हुई मौत, युवक ने सिपाही से की थी मारपीट
गांव बरतल निवासी कन्हैयालाल पर 112 पुलिस सिपाही विल्सन के साथ मारपीट करने का आरोप था।पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तभी कन्हैयालाल के जाने के बाद 66 वर्षीय दादी कृपंती देवी सदमे में आ गई और उनकी शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नाती के जेल जाने के बाद दादी को चिंता सता रही थी और सदमे में आ गई थी।