बिंदकी: वीरपुर में घरेलू जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट, 4 लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में घरेलू जमीनी विवाद के चलते बुधवार की रात को मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से राम लखन तथा नरेंद्र एवं दूसरे पक्ष से महेंद्र व उसका छोटा भाई मुन्ना घायल हो गया। मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। चारों घायलों को बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया।