दमोह: हरद्वानी में ज़मीन विवाद में जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल पिता-पुत्र जबलपुर रेफर, अस्पताल बना छावनी
Damoh, Damoh | Apr 19, 2026 दमोह हरद्वानी गांव में शनिवार रात जमीन विवाद पर दर्जनभर लोगों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नरेश भवानी पटेल और अधिवक्ता पुत्र सत्यप्रकाश पटेल गंभीर घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों ने धोखे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।