विकास भवन सभागार में शनिवार की सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं उपस्थित रहकर लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से कृषि विभाग द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' पर केंद्रित रहा।