कतरीसराय: दरवेशपुरा मैदान में महादंगल के विजेता को मिलेगा पांच फीट का चमचमाता गदा, कलाकार ने हाथों से किया तैयार
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र के दरवेशपुरा मैदान में मंगलवार, 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महादंगल को लेकर पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों में काफी उत्साह है। श्री नवदुर्गा पूजा समिति दरवेशपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस इनामी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले पहलवान को भैंस के साथ पांच फीट का चमचमाता स्टील का गदा भी भेंट किया जाएगा। इस विशाल गदा को