सूर्यपुरा: सूर्यपुरा वार्ड 06 में सात वर्षों से नाली पर अतिक्रमण, लोगों को हो रही परेशानी, आक्रोश व्याप्त
सूर्यपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-06 में पिछले सात वर्षों से नाली को पाटकर किए गए कथित अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली बंद होने से जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे कई घरों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को पानी से होकर आने-जाने के लिए मजबूर