कोडरमा: आजीविका के लिए लोन लेकर कर रहे थे सूअर पालन, ₹4 लाख की सुअर चोरी का खुलासा न होने पर तिलैया पुलिस के प्रति रोष
नगर पर्षद अंतर्गत वार्ड नं० 25 के देवी मंडप रोड स्थित बेलाटांड दलित बस्ती के चंदन कुमार पिता अर्जुन भूइयां, अमन भूइयां पिता संजय भूइयां और रतन कुमार पिता अजीत रविदास का 15 सुअरों की चोरी बीते 5 सितंबर को रात्रि में हो गया. जिसकी लिखित शिकायत झुमरीतिलैया थाना में भी दिया गया. जिसके बाद पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने में पूछ ताछ कर छोड़ दिया.