महोबा: पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में चोरी, चोर फरसा, त्रिशूल और दान पेटिका ले उड़े
Mahoba, Mahoba | Jul 10, 2026 पुराने बस स्टैंड परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पीतल का फरसा, भगवान शंकर का त्रिशूल, दान पेटिका और पूजा सामग्री चोरी कर ली। सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी ने घटना की जानकारी ट्रस्ट पदाधिकारियों को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ट्रस्ट ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।