बंदगांव प्रखंड की बंदगांव बाजार में शनिवार दिन के दो बजे शहीद लाल सिंह मुण्डा का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने शहीद लाल सिंह मुण्डा को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जहां मुख्य रूप से शहीद लाल सिंह मुंडा की धर्मपत्नी जोसफिन हमसाय,उसके पुत्र जेवियर हमसाय,झामुमो एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी मौजूद थे।